Home Featured डीएम एवं एसएसपी के संयुक्त नेतृत्व में जेल में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी से कैदियों में हड़कम्प।
Featured - मुख्य - April 6, 2022

डीएम एवं एसएसपी के संयुक्त नेतृत्व में जेल में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी से कैदियों में हड़कम्प।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बढ़ती आपराधिक घटनाओं के केंद्र में कहीं न कहीं जेल भी होता है। कई बार जेल से अपराध की घटनाएं ऑपरेट होने की बात भी सामने आ चुकी है। दरभंगा में भी हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में बेहताशा वृद्धि हुई है। इन्ही सब को लेकर बुधवार की सुबह दरभंगा मंडल कारा में डीएम एवं एसएसपी के संयुक्त नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी की बात सामने आयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने दरभंगा मडल करा में रेड किया। अचानक जेल में पड़ी रेड से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया।

मंडल कारा में एक-एक वार्ड की तलाशी ली गई। जिलाधिकारी और एसपी के साथ कोतवाली ओपी थाना, नगर थाना, विश्वविद्यालय थाना, लहेरियासराय थाना, बहादुरपुर थाना और सदर थाना पुलिस

Advertisement

भी साथ थी। सदर डीएसपी कृष्णनंदन कुमार ने बताया कि जेल में बंद सभी कैदियों का बारीकी से सत्यापन किया गया। महिला/पुरुष सभी वार्डों की जांच की गई. जांच में कोई भी प्रतिबंधित पदार्थ कैदियों के पास से नहीं मिला। एसएसपी के नेतृत्व में प्रत्येक कैदियों की बारीकी से जांच की गई।

छापेमारी के सम्बंध में जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि रूटीन छापेमारी के अलावा कुछ इनपुट्स मिलने पर भी छापेमारी की जाती है। इसी को लेकर आज की छापेमारी की गयी है।

वहीं एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि यदि किसी जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ती हैं तो उसका केंद्र कहीं न कहीं जेल भी होता है। दरभंगा में भी हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं घटी हैं, उसे लेकर छापेमारी की गयी है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि सभी कैदियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा छापेमारी आगे भी जारी रखी जाए।

Share