Home Featured पर्व त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं नये मद्य निषेध कानूनों को लेकर डीएम-एसएसपी ने की बैठक।
Featured - मुख्य - April 6, 2022

पर्व त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं नये मद्य निषेध कानूनों को लेकर डीएम-एसएसपी ने की बैठक।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: चैती नवरात्रा एवं रामनवमी आदि त्योहारों के दोरान विधि व्यवस्था का संधारण जिला एवं पुलिस प्रशासन केलिए हमेशा एक चुनौती रहता है। हाल के दिनों में दरभंगा में बेहताशा बढ़े आपराधिक घटनाओं के बाद पर्व त्योहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना प्रशासन केलिए इसबार विशेष चुनौतीपूर्ण होगा।

इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने संयुक्त रूप से सम्बंधित अधिकारयों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक के दौरान भूमि विवाद से जुड़े जटिल मामलों पर

Advertisement

भी चर्चा हुई। साथ ही आगामी पर्व त्योहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर सभी सम्बंधित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया।

बैठक के उपरांत मीडिया से बात करते हुए एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थानास्तर पर अंचलाधिकारी के साथ मिलकर भूमि विवादों का निपटारा किया जाता है। उनमें कुछ गम्भीर मामलो के निपटारे में समस्या आने पर आज की बैठक में उसपर चर्चा की गयी। इसके अतिरिक्त मद्य निषेध कानूनों में भी कुछ बदलाव किए हैं, इसे लेकर भी सम्बंधित अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से पर्व त्योहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। रामनवमी का जुलूस निर्धारित रुट से ही निकलेगा। यदि निर्धारित रुट में कोई नया कंस्ट्रक्शन हुआ हो या ट्रैफिक की समस्या हो तो सदर एसडीओ के साथ एसडीपीओ एवं ट्रैफिक डीएसपी इसका अध्यन कर लेंगे।

इसके अतिरिक्त अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखे जाने की बात भी एसएसपी ने कही। उन्होंने कहा कि साइबर सेल सोशल मीडिया की एक्टिविटी पर नजर रखे हुए है। यदि कहीं कोई आपत्तिजनक पोस्ट आदि नजर आता है, तो उस पर शीघ्र कारवाई की जाएगी।

साथ ही एसएसपी ने आमलोगों एवं पत्रकारों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई ऐसा पोस्ट आदि सोशल मीडिया में नजर आये तो उसे ग्रुप में न डालकर सम्बंधित थाना अथवा उन्हें उनके नम्बर पर भेजें। ग्रुप में डालने से कोई भी वायरल कर सकता है। अतः निजी रूप से ऐसे पोस्ट की सूचना दें।

Share