Home Featured घर- घर सर्वे कर आशा कार्यकर्ता बच्चों को दे रही जापानीज इंसेफेलाइटिस से बचाव का टीका।
Featured - मुख्य - April 6, 2022

घर- घर सर्वे कर आशा कार्यकर्ता बच्चों को दे रही जापानीज इंसेफेलाइटिस से बचाव का टीका।

दरभंगा: स्वास्थ्य विभाग के निर्देश से जिला में पिछले सप्ताह से जापानीज इंसेफेलाइटिस (जेई) से बचाव के लिये टीकाकरण किया जा है। इसमें करीब तीन सौ से अधिक आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। वो घर- घर जाकर जेई वन एवं टू टीकाकरण से वंचित नो माह से 10 वर्ष तक के बच्चों को चिह्नित कर टीकाकृत कर रही हैं। विदित हो कि बीते 24 मार्च को राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर नियमित टीकाकरण के तहत जेई वन व टू टीका से वंचित लाभार्थियों को प्रतिरक्षित करने का आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि जेई के टीकाकरण में गिरावट दर्ज की गयी है। साथ ही कोरोना संक्रमण के कारण नियमित टीकाकरण में भी काफी गिरावट आयी है। इसके

Advertisement

मद्देनजर जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिये छूटे हुये बच्चों को टीकाकृत कराना जरूरी है। इसके लिये विभाग ने सर्वे के माध्यम से सूची तैयार करने को कहा है। इस आधार पर टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के तहत छूटे हुये बच्चों को जेई टीका देने के लिये डीआईओ डॉ एके मिश्रा ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिशा- निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वे के आधार पर टीकाकरण अभियान चलाया जाय। इस संबंध मे जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कहा है कि आशा

Advertisement

कार्यकर्ताओं की ओर से किये जा रहे सर्वे में यह ध्यान रखा जाय कि सर्वे का काम सही से हो रहा है। इसे लेकर एमओआईसी, बीएचएम व बीसीएम को निर्देश दिये गये हैं।

डीआईओ ने कहा है कि जापानीज इंसेफेलाइटिस (जेई) से बचाव में इस टीके का बड़ा महत्व होता है। जेई का टीका लगवाने के बाद बच्चे पर इस बीमारी के हमले का खतरा समाप्त हो जाता है। टीकाकरण के जरिये हम अपने बच्चों को जेई से होने वाली मौत और विकलांगता के खतरे से बचा सकते हैं।

Share