Home Featured 7 से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा: सांसद।
Featured - मुख्य - April 6, 2022

7 से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा: सांसद।

दरभंगा: बीजेपी अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 दिनों तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। इस अवसर पर दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ने स्‍थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ने कहा कि ‘हम देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि तीन-चार पीढ़ियों ने खुद को खपाकर भाजपा को यशस्‍वी पार्टी बनाया है । सांसद ने कहा कि बीजेपी भारत के एक मात्र पार्टी जो एक भारत, श्रेष्‍ठ भारत के मंत्र पर चल रही है।उन्होंने कहा की 4 राज्‍यों में बीजेपी की डबल इंजन सरकार लौटी है।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि इस बार का बीजेपी स्‍थापना दिवस तीन कारणों से अहम है। पहला कारण इस समय हम देश की आजादी का

Advertisement

अमृत महोत्‍सव मना रहे हैं। दूसरा कारण तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां भी हैं। तीसरा भारत के लिए नए अवसर लगातार आ रहे हैं।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा लोगों का जीवन आसान बनाना ही बीजेपी की प्राथमिकता है। मोदी सरकार देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा की परिवारवादियों ने देश को आगे नहीं बढ़ने दिया।परिवारवादी दल लोकतंत्र की बड़ी दुश्मन हैं।
परिवारवाद के खिलाफ बीजेपी अकेले बोलती है। देश भी परिवारवादी पार्टियों को समझ रहा है। बीजेपी का महासंघर्ष चलता रहेगा।परिवारवादी पार्टियों ने युवाओं को आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ विश्‍वासघात किया है।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि बीजेपी अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 दिनों तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। पार्टी ने इस दौरान कई कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला किया है।उन्होंने कहा कि बीजेपी सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्रकल्याण की ओर अग्रसर है। भाजपा की ये 42 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है। 2014 से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है।

Share