Home Featured तैयारियां पूरी, महिला आईटीआई रामनगर में सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना।
Featured - मुख्य - April 6, 2022

तैयारियां पूरी, महिला आईटीआई रामनगर में सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन के नेतृत्व में दिनांक 7 अप्रैल 2022 के पूर्वाह्न 8 बजे से महिला आईटीआई रामनगर मतगणना केंद्र में बिहार विधान परिषद के 16-दरभंगा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती होगी।

निर्वाची पदाधिकारी के टेबल के अतिरिक्त 9 टेबल गिनती के लिए लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मी को गिनती के प्रतिनियुक्त किया गया है। विधि व्यवस्था संधारित करने हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को लगाया गया है।

Share