Home Featured स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने किया सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।
Featured - मुख्य - April 6, 2022

स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने किया सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।

दरभंगा: स्वास्थ्य विभाग के सचिव गोरखनाथ प्रसाद ने बुधवार को सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलिगांव के योगमाया देवी योगेंद्र झा एपीएचसी और सढ़वाड़ा एपीएचसी को सरकारी सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया।

श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार की ओर से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एंबुलेंस को अस्पताल परिसर के गैरेज में देखकर नराजगी व्यक्त की। सभी सुविधाओं के साथ इसे जनता की सेवा में समर्पित करने का आदेश दिया। । सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार को उन्होंने सभी हेल्थ सेंटर को नियमानुसार खोलने का निर्देश दिया । 59 में 53

Advertisement

प्रकार की दवा भंडार में उपलब्ध पाई गई। अस्पताल परिसर, लेबर रूम, एक्सरे रूम, इमरजेंसी सेवा का उन्होने जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई व स्वास्थ्य व्यवस्था को संतोष जनक बताया। चिकित्सा प्रभारी डा. प्रेम चंद्र प्रसाद को उन्होंने सजगता के मरीजों का इलाज करने को कहा। बताया कि स्वास्थ्य विभाग में सभी

Advertisement

संसाधन उपलब्ध है। अस्पताल में आक्सीजन की व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। कोविड टीकाकरण अभियान के सफलतापूर्वक संचालन की जानकारी लेने के बाद उन्होंने चिकित्सकों व कर्मियों से कहा कि आप सभी के सार्थक प्रयास से सिंहवाड़ा नंबर वन बन रहा है। अस्पताल में इलाजरत मरीजों के खान-पान, नाश्ता एवं मेन्यू को मेंटेन रखने को कहा।

Share