
चैती छठ को लेकर सम्पन्न हुआ खरना, पूरे विधि विधान से की गयी पूजा अर्चना।
दरभंगा: चैती छठ को लेकर महिलाओं ने काफी उत्सुकता के साथ खरना किया। सूर्य भगवान को खीर और पूड़ी के साथ पूजा अर्चना की। खरना को लेकर पूरी पवित्रता के साथ महिलाओं ने भगवान शिव से धन, स्वास्थ और लंबी आयु की कामना की। खरना को लेकर दिन भर शहरों में भीड़ भाड़ रहा।
चैती छठ को लेकर महिलाओं ने गेहूं के नये अन्य से पूड़ी बना कर खीर के साथ पूजा अर्चना की और एक दूसरे को प्रसाद वितरण किया। खरना को लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के गुंज से पूरा परिसर भक्ति में हो उठा था। घर के सदस्य बच्चे पुरुष नए परिधान में दीप

जलाकर भगवान सूर्य की मिन्नतें की। चैती छठ को लेकर बाजारों में आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी के लिए दिनभर भीड़ भाड़ रहा। वही कई छठ व्रतियों ने आपस में सहयोग करके छठ में लगने वाले सामग्रियों को जुटाया। खरना के दिन सूर्य मंदिरों में दीप जलाकर भक्तों ने मंगलमय जीवन की कामना की।

