
एमएलसी चुनाव में एनडीए समर्थित पूर्व विधायक सुनील चौधरी जीते।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा-16 विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी कोटे के लिए हुए चुनाव में भाजपा के पूर्व विधायक सुनील कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद प्रत्याशी उदय शंकर यादव को 177 मतों से पराजित किया। द्वितीय वरीयता मतों की गिनती में उन्हें जीत मिली है। प्रथम वरीयता की गिनती में उन्हें कुल वैध मत 4603 में 1712

मत मिले। जबकि, उदय शंकर यादव (राजद) को मात्र 1343, कांग्रेस प्रत्याशी मो. इम्तियाज को 885 मत मिले। लोजपा रामविलास के विपिन पाठक को 241 और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव कुमार 194 मत मिले। द्वितीय वरीयता की गिनती में कांग्रेस को 946 मत के साथ 12 राउंड में बाहर हो गए। जबकि, लोजपा रामविलास के प्रत्याशी 258 मतों के साथ 11वें राउंड और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव कुमार दो सौ मतों के साथ दसवें राउंड में बाहर हो गए। जबकि, 12 वें राउंड की गिनती में एनडीए प्रत्याशी सुनील चौधरी को 2032 और राजद के उदय शंकर यादव को 1855 मत प्राप्त हुए।
देर शाम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राजीव रौशन ने सुनील कुमार चौधरी को प्रमाण पत्र सौंपा। बता दें कि मतगणना को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। बाहरी परिसर से लेकर अंदर तक दंडाधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

की गई थी। बाहरी परिसर में बैरियर लगाया गया था। सघन तलाशी के बाद ही किसी को आने-जाने दिया जा रहा था।
उधर, सूचना मिलते ही एनडीए समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रामनगर महिला आइटीआइ मतगणना स्थल के बाहर एनडीए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी समर्थन में जमकर नारेबाजी की और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने

लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। सुनील कुमार चौधरी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

