Home Featured दरभंगा में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव जारी, दिनदहाड़े फायरिंग करते हुए बैंक को लूटा।
Featured - मुख्य - April 7, 2022

दरभंगा में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव जारी, दिनदहाड़े फायरिंग करते हुए बैंक को लूटा।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिनदहाड़े हत्या एवं लूट आम बात हो गयी है। पुलिस का खौफ लगता है अपराधियों में पूरी तरह खत्म हो गया है। पुलिस एक घटना का उदभेदन नही कर पाती कि फिर दूसरी घटना हो जाती है। गत 30 मार्च को हुए प्राइवेट कम्पनी के कैशियर से 12 लाख की लूट एवं हत्या का मामला पुलिस ने अभी तक सुलझाया भी नही था, कि पूंछ गुरुवार को एक बड़ी लूट की घटना हो गयी।

लगातार घटित हो रहे बेहताश आपराधिक घटनाओं की इसी कड़ी में गुरुवार को बेलगाम अपराधियों ने एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित पंजाब नेशनल

Advertisement

बैंक पर धावा बोलकर 50 लाख रुपये से ज्यादा लूटकर फरार हो गए। हौसलाबुलंद बदमाशों ने इस दौरान गोलियां भी चलाईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के बिरौल थाना के सुपौल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा की है। बदमाशों ने हथियार के बल पर धावा बोला और 50 लाख लूटकर फरार हो गए।

Advertisement

इस दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

छानबीन के दौरान मौके से खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खोजने की कोशिश कर रही है। फिलहाल अपराधियों से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार हथियार से लैस अपराधियों ने बैंक में घुस ग्राहकों को पिस्टल दिखाकर उनसे लॉकर खुलवाया। वहीं, बैंक में पैसे जमा करने आए एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से भी अपराधियों ने रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दहशत का माहौल बनाने के लिए अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की।

इधर, बैंक की तरफ से सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप सा मच गया। पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Share