Home Featured पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया रसियारी लूटकांड का उदभेदन, दो लाख रुपये भी बरामद।
Featured - मुख्य - April 7, 2022

पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया रसियारी लूटकांड का उदभेदन, दो लाख रुपये भी बरामद।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के रसियारी स्थित कमला बांध पर 25 मार्च की रात किराना के थोक व्यवसायी ज्वालामुखी किराना स्टोर से हुई 13 लाख के लूट के पर्दाफाश का दावा दरभंगा पुलिस ने किया है। लूट के आरोप में गिरफ्तार पांच अपराधकर्मियों के पास से एक लाख 99 हजार रुपये की बरामदगी हुई है। शेष राशि की बरामदगी फिलहाल पुलिस केलिए चुनौती बनी हुई है।

गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर वरीय पुलिस अधीक्षक

Advertisement

अवकाश कुमार ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल और एक कट्टा के साथ आठ कारतूस, दो डाइगर, तीन बाइक सहित सात मोबाइल जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में रसियारी निवासी राजन झा उर्फ छोटू, बहेड़ा थानाक्षेत्र के टेंगराही निवासी अविनाश कुमार यादव और राकेश कुमार यादव, बिरौल थानाक्षेत्र के इटवाशिवनगर के परशुराम ठाकुर, कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के अदलपुर निवासी आलोक कुमार पासवान शामिल हैं।

एसएसपी ने बताया कि इस घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। मामले के पर्दाफाश के लिए एसआइटी का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के सुराग से ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इसमें पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष एक अपराधकर्मी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में मात्र दस लाख रुपये लूटने की बात स्वीकार की है। इसमें 1.99 लाख रुपये की बरामदगी हुई है। शेष रुपये के बरामदगी के लिए कार्रवाई चल रही है।

Share