Home Featured छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य।
Featured - मुख्य - April 7, 2022

छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य।

दरभंगा: दरभंगा में भी कई जगहों पर चैती छठ पूरे आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की संध्या छठ व्रतियों ने परंपरागत रूप से अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

दोपहर बाद व्रतियों के घर से घाट तक लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। व्रतियों के परिजन सुबह से ही छठ घाटों की सफाई में जुटे हुए थे। करीब चार बजे से व्रती भी घाट तक जाने के लिए घरों से निकलने लगे थे। घर के युवा व वरिष्ठ पुरुष सदस्य सिर पर छठ पूजा की सामग्री रख घाट की ओर बढ़ रहे थे। शहर के वृंदावन घाट,

Advertisement

डीएमसीएच तालाब, हराही तालाब आदि घाटों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान वातावरण में छठ के गीत गूंज रहे थे। कांच ही बांस के बहंगिया, छठी मईया होहू न सहाय आदि गीतों से गली-मुहल्ले गुंजायमान हो रहे थे। शाम में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने से पहले व्रती सरोवरों में खड़े होकर आराधना करते देखे गए। किसी व्रती को उनका बेटा-बेटी तो किसी को पति व अन्य लोग अर्घ्य दिलवा रहे थे। इससे पहले मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर व्रतियों ने प्रसाद तैयार किया था।

Share