Home Featured मुझे तो अपनो ने लूटा, गैरों में कहां दम था…!
Featured - मुख्य - April 7, 2022

मुझे तो अपनो ने लूटा, गैरों में कहां दम था…!

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: गुरुवार की शाम एमएलसी चुनाव के मतगणना का परिणाम आने के बाद एनडीए समर्थित सुनील चौधरी की जीत हुई, वहीं राजद समर्थित उम्मीदवार उदय शंकर यादव नजदीकी मुकाबले में हार गए। अपनी हार केलिए राजद प्रत्याशी ने किसी और को नहीं, बल्कि अपनों को जिम्मेवार ठहराया है।

चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद राजद प्रत्याशी उदय शंकर यादव ने कहा, मुझे तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था। वे मतदान केंद्र से 4.45 बजे संध्या में निकले। उन्होंने मतगणना प्रकिया पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें खुशी इस बात की है कि वे पहली बार चुनाव लड़े और कड़ी

Advertisement

टक्कर भी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें हराने के लिए नौ विधायक, एक सांसद और दो मंत्री लगे रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित विधान पार्षद सुनील चौधरी को जीत की बधाई भी दी।

बताते चलें कि महागठबंधन में टूट की वजह से राजद प्रत्याशी उदय शंकर यादव को हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 946 मत मिले। लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी विपिन पाठक को कुल 258 व राजीव कुमार को 200 मत मिले।

Share