Home Featured अवैध शराब के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - April 7, 2022

अवैध शराब के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले में अपराध की घटनाएं तो लगातार बढ़ ही रही हैं, पर जिस कारोबार में पुलिस के सबसे ज्यादा लगे होने की चर्चा होती है, वह शराब कारोबार भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूर देहात की बात तो दूर, शहर में प्रमंडलीय मुख्यालय के निकट भी कारोबारियों में भय नहीं दिखता।

इसी कड़ी में गुरुवार को शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बेलवगंज मुहल्ले में छापा मारकर पुलिस ने देशी एवं विदेशी शराब के साथ

Advertisement

कारोबार के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एंटी लीकर टास्क फोर्स के एएसआई मो0 अफरोज अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में 103 बोतल विदेशी एवं 178 बोतल देशी सोफिया शराब बरामद हुआ है। एक महिला एवं एक पुरुष को कारोबार के आरोप में हिरासत में लिया गया है। आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

Share