
जाम से निजात केलिए अतिक्रमण हटाने के साथ होगा अस्थायी पार्किंग का भी निर्माण।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में यातायात के सुगम संचालन में उत्पन्न बाधा (जाम) के निराकरण हेतु प्रमंडल स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में दरभंगा शहरी क्षेत्र के लोहिया चौक, बाकरगंज, दारुभट्टी चौक, स्वीट होम, चट्टी चौक, पंडासराय, बेंता चौक, अललपट्टी, दोनार, नाका नंबर- 6, मिर्जापुर, दरभंगा टावर, दरभंगा रेलवे स्टेशन, कादिराबाद, आशापुर चौक पर यातायात के सुगम संचालन में होने वाली व्यवधान(जाम) को लेकर कई निर्देश दरभंगा नगर निगम एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात तथा संबंधित पथ निर्माण विभाग को दिया गया।
इनमें सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, आस्थायी दुकानदारों एवं ऑटो स्टैंड हटवाने, अस्थायी पार्किंग स्थल का निर्माण करवाने, अतिक्रमण

हटवाने, आरओबी का शीघ्र निर्माण करवाने आदि पर विचार विमर्श किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बेनीपुर अनुमंडल के बेनीपुर बाजार व बहेड़ी बाजार पर लगने वाले जाम पर चर्चा की गई तथा वहाँ के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के कई इलाकों पर भी चर्चा हुई। साथ ही मधुबनी जिले के पंडौल से मधुबनी पुलिस लाइन के बीच
बस पड़ाव अधिसूचित करने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सरकारी बस के परमिट एवं बिहार अंतरराज्यीय मार्ग 1856, 1883, 1948, 3380, 3324, एवं विभिन्न राज्य मार्गों पर परमिट पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में आयुक्त के सचिव देवेंद्र प्रसाद तिवारी, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, प्रधान लिपिक रतीश कुमार झा एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

