Home Featured माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज केलिए मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अकीदतमंदों में दिखा उत्साह।
Featured - मुख्य - April 8, 2022

माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज केलिए मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अकीदतमंदों में दिखा उत्साह।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोरोना काल के बाद पहलीबार रमजान के पहले जुमे को बिना पाबंदी के सार्वजनिक रूप से नमाज अदा करने को लेकर नमाजियों में खासा उत्साह दिखा। सभी दुआ कर रहे थे कि अब कोरोना का साया भी कभी लौट कर न आये।

माह-ए-रमजान का शुक्रवार को पहला जुमा पूरा हुआ। इस पाक माह में अकीदतमंदों में उत्‍साह का माहौल है। पहले जुमे पर शुक्रवार को

Advertisement

घरों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। निर्धारित समय पर मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ जुटी। इसके बाद नमाज पढ़ी गई और विश्‍व‍ शांति की कामना हुई।

मस्जिदों और इबादतखानों में नमाजियों को तेज गर्मी से बचाने के लिए व्‍यवस्‍था भी की गई थी। इस अवसर पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रमजान की रौनक कई गुना बढ़ी हुई नजर आई। मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज अदा करने रोजेदार बड़ी तादात में जुट रहे हैं। मस्जिदों और मरकजों पर दुआएं मांगी गई। कुरान शरीफ की तिलावत की गई।

बताते चलें कि रमजान माह के जुमा रोजेदारों के लिए खास होता है। रमजान माह तीन अशरा में बंटा हुआ है। मस्जिदों में इबादत के लिए रोजेदार नियमित तौर पर आते हैं। रमजान के पहले जुमा को लेकर खास तैयारी भी की गई थी। रमजान मुबारक में जुमे को सबसे ज्यादा तिलावत होती है। पहले अशरे के पहले जुमे पर भी मुस्लिम इलाके पूरी रात गुलजार होंगे।

Share