
लूट के दौरान अपराधियों की गोली से घायल समस्तीपुर की महिला डीएमसीएच में भर्ती।
दरभंगा: अपराधियों की गोली से घायल समस्तीपुर जिले से एक महिला को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। कल्याणपुर थानाक्षेत्र के मुक्तापुर प्रतापपुर चौक निवासी महेश पोद्दार की पत्नी प्रमिला देवी (62) को एक गोली सीने में और एक गोली कंधे में लगी है। हालांकि, सीटी स्कैन के रिपोर्ट में दोनों गोली फंसी हुई नहीं पाई गई है। चिकित्सकों अनुसार गोली आर-पार हो गई है। हालांकि, प्रमीला की हालत अब भी गंभीर है।
प्रमिला के पुत्र राकेश कुमार पोद्दार ने बताया कि वह अपने मकान में स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। जहां बाइक सवार तीन

बदमाशों ने उनके सीएसपी से सारे रुपये लूटकर फरार हो रहे थे। इस बीच उनकी मां बदमाशों से भीड़ गई। बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर फरार हो गए।
घटना समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर प्रतापपुर चौक की है। जख्मी महिला की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर निवासी महेश पोद्दार की पत्नी प्रमिला देवी (62) के रूप में की गई। आनन-फानन में परिजन जख्मी को समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए जहां गंभीर हालत को देख डीएमसीएच रेफर किया गया।

