
रामनवमी को लेकर 319 जगहों पर की गयी है दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती।
दरभंगा: जिलाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने शुक्रवार को जिला संयुक्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि रामनवमी का त्योहार 10 अप्रैल को मनाया जायेगा। इस पर्व के अवसर पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसे लेकर कुल 319 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बालों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा है कि सात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित है। जुलूस कार्यक्रम को 10 बजे रात से पहले समाप्त कर लिया जाए। शहर में भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है। इसके साथ ही

उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित थानाध्यक्ष, बीडीओ व सीओ की होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में नये जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष, प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी व दंडाधिकारी से अफवाह फैलाने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही शराबबन्दी कानून का भी सख्ती से पालन कराने को कहा। इसमें लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नौ से 11 अप्रैल तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। इसका फोन नंबर 06272-240600 है। अग्निशमन

पदाधिकारी व यायात प्रभारी को भी कई निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि वीएचएफ सेट 10 से 11 अप्रैल तक चौबीस घंटे खुला रहेगा। रामनवमी के अवसर पर 319 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्रत्त् बल व लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

