Home Featured देर शाम दो पक्षों के बीच हुए भूमि विवाद में कई घायल
Featured - मुख्य - April 8, 2022

देर शाम दो पक्षों के बीच हुए भूमि विवाद में कई घायल

दरभंगा: जिले में लूट एवं हत्या के बढ़ते मामलों के बीच भूमि विवाद का मामला भी कम नही हो रहा है। भूमि विवाद को लेकर भी खूनी से संघर्ष जारी है।

ताजा मामले में शहर के नगर थानाक्षेत्र के इमलीघाट मोहल्ला में शुक्रवार की देर शाम भूमि विवाद में हुई खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गए। इसमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के चार लोग शामिल हैं। सभी को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि के दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर विवाद चल रहा था। अचानक शाम में दोनों पक्ष उलझ गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग राड, लाठी आदि से प्रहार करने लगे। इसमें एक पक्ष से बैंक आफ बड़ौदा के कर्मी नरेंद्र स‍िंह राठौर (55),

Advertisement

उनके पुत्र आशुतोष स‍िंह (18) और अभिषेक स‍िंह (17) शामिल हैं। जबकि, दूसरे पक्ष से श्रवण सहनी (65), उनके पुत्र बबलू सहनी (35), मुन्नू सहनी (24) और कन्हैया सहनी (23) शामिल हैं।

एक पक्ष के जख्मी नरेंद्र स‍िंह राठौर ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके घर पर जबरन एस्बेस्टस चढ़ा रहे थे। विरोध करने पर राड और धारदार हथियार से पिता-पुत्रों को घायल कर दिया। कहा कि कुछ दिन पूर्व ही भूमि खरीदकर मकान बनाए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी श्रवण सहनी ने बताया कि हम अपनी भूमि पर किचन रूम बना रहे थे, जिस पर एस्बेस्टस चढ़ा रहे थे। जिसका विरोध करते हुए उन लोगों पर राड और धारधार हथियार से प्रहार कर सभी को घायल कर दिया।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share