
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ।
दरभंगा: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को संपन्न हो गया। व्रतियों ने सुबह में विभिन्न जलाशयों पर पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ गीतों से घाट गुलजार रहे। कुछ व्रती दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचे थे। परिवार के सदस्य सिर पर पूजा सामग्री लेकर घाट तक पहुंचे थे। व्रतियों ने भक्तिभाव से भगवान सूर्य के उदय होने पर अर्घ्य देकर उनकी विधिवत आराधना की। इस दौरान छठ घाटों पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी व्रतियों ने भगवान भास्कर से अपने

परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। विभिन्न जलाशयों पर बने छठ घाटों पर व्रती महिलाओं व पुरुषों के साथ परिवार के सदस्य, नाते-रिश्तेदार, पड़ोसी, मित्र जुटे थे।

