Home Featured एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत दरभंगा स्टेशन पर लगा मिथिला पेंटिंग का स्टॉल।
Featured - मुख्य - April 9, 2022

एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत दरभंगा स्टेशन पर लगा मिथिला पेंटिंग का स्टॉल।

दरभंगा: समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों के लिए प्रचार की “एक स्टेशन एक उत्पाद” योजना के तहत दरभंगा स्टेशन पर शनिवार से मिथिला पेंटिंग एवं इसके उत्पाद के प्रोमोशन एवं बिक्री के लिए प्रायोगिक तौर पर स्टॉल का प्रारंभ किया गया है।

बताते चलें कि इस बार के बजट 2022-23 में ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ से संबंधित घोषणा के अनुरूप स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, कुम्हारों, बुनकरों एवं जन-जातियों के बेहतर जीविकोपार्जन एवं कल्याण हेतु रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर स्थानीय उत्पादों की

Advertisement

मार्केटिंग हेतु निर्धारित स्थान पर ‘स्टाल’ उपलब्ध कराने के लिए जंक्शन पर बिक्री केंद्र खोला जाना है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्थानीय हस्तशिल्प व उद्योगों को बढ़ावा देने की पहल के तहत स्थानीय उत्पादों जैसे कि खाद्य पदार्थ, हस्त शिल्प उत्पाद, कलाकृतियां, हथकरघा इत्यादि क्षेत्र विशेष के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र से स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार का एक नया अवसर भी पैदा करेगा।

मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने बताया कि ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ के अन्तर्गत दरभंगा जंक्शन पर मिथिला पेंटिंग का स्टॉल लगाया गया है जहां पेंटेड सिल्क एवं कॉटन की साड़ियां, दुपट्टा, फाइल फोल्डर, बैग, पर्स, मोबाईल कवर, पेन होल्डर, वाल पेंटिंग, हेंगिंग लैंप, टेबल लैंप, मास्क, कुर्ता, जैकेट, बंडी, की-रिंग होल्डर, टी

Advertisement

ग्लास, नोट पैड बॉक्स, नोट बुक, बेड कवर सहित अन्य चीजे उपलब्ध है। डीआरएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर स्टॉल लगाये जाने से यहां के हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन होगा तथा उत्पाद को एक बेहतर बाजार मिलेगा।

Share