Home Featured प्रभारी के निरीक्षण के बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के चालू होने की जगी उम्मीद।
Featured - मुख्य - April 9, 2022

प्रभारी के निरीक्षण के बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के चालू होने की जगी उम्मीद।

दरभंगा: आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने केलिए जहां सरकार करोड़ो अरबों ख़र्च कर रही है, वहीं आमलोगों तक सही से उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ ऐसा ही हाल जिले के बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी पंचायत के भच्छी गांव में अवस्थित उप स्वाथ्य केंद्र का है।

मौके पर मौजूद स्थानीय समाजसेवी प्रकाश कुमार ने बताया कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र करीब 15 वर्ष पहले बना, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण चालू नही हो सका। इसका भवन भी जर्जर हो चला। इस केंद्र को चालू कराने हेतु उन्होंने कई बार अधिकारियों को आवेदन दिया एवं सिविल सर्जन से मिले।

कई प्रयासों के बाद जर्जर भवन का जीर्णोद्धार तो हुआ, पर स्वास्थ्य सेवाएं चालू नही हुई। इसके बाद पुनः आयुक्त एवं सिविल सर्जन को

Advertisement

आवेदन के माध्यम से सूचित किया गया। इसी को लेकर शनिवार को बहेड़ी पीएचसी प्रभारी डॉ बीडी महतो एवं स्वास्थ्य प्रबन्धक सतीश चंद्र पाण्डे ने भच्छी पहुंच कर भवन का मुआयना किया। इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार एवं अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

पीएचसी प्रभारी डॉ बीडी महतो ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पूरी तरह से तैयार है। अगले दस दिनों में फर्नीचर मुहैया करा दिया जाएगा और दवा के साथ एएनएम की प्रतिनियुक्ति होगी। एएनएम समय से आ कर भच्छी पंचायत में कार्य करेगी।

एएनएम की प्रतिनियुक्ति हो जाने से गग्रामीणों में खुशी का माहौल है एवं लोगों में स्वास्थ्य सेवाएं चालू होने की उम्मीद जगी है। साथ ही इस पूरे मुहिम से प्रकाश कुमार एक संदेश तो जरूर देने में कामयाब हो गये कि सिस्टम चाहे कितना भी बहरा हो, लगातार सही तरीके से आवाज देते रहने पर सुनवाई होती है।

Share