
रामनवमी की पूर्व संध्या पर निकले फ्लैग मार्च के दौरान दिखी जमीन से आसमान तक निगरानी रखने की तैयारी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिले में इन दिनों बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर पर्व त्योहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना पुलिस केलिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस ने भी रामनवमी को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर कमर कस ली है। जुलूस के दौरान नीचे से ऊपर तक निगरानी की व्यवस्था की ग़यी है। निगरानी केलिए ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया जा रहा है।
इसी को लेकर शनिवार को रामनवमी की पूर्व संध्या पर शांति व्यवस्था बहाल रखने तथा लोगों में विश्वास जागृत करने हेतु शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च सदर अनुमंडल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता एवं सदर अनुमंडल पुलिस

पदाधिकारी कृष्ण नंदन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया।
लहेरियासराय अवस्थित पुलिस लाइन से दर्जनों पुलिस के जवानों के साथ यह फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च लहेरियासराय टॉवर, लोहिया चौक, नाका नम्बर 6 आदि सहित शहर में रामनवमी जुलूस के निर्धारित किये गए सभी रुट से होते हुए निकला। इस दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होती रही।
मौके पर सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने कहा कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। सभी लोगों से शांति से रामनवमी मनाने की अपील की गयी है। किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों को मौका नही दिया जाएगा। ऐसे तत्वों पर नीचे

से ऊपर तक नजर रहेगी। जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरे की भी निगरानी रहेगी।
वहीं सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता ने सभी को रामनवमी एवं चैती दुर्गा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग निश्चिंत होकर शांति से पर्व मनाये। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नही होने दी जाएगी। रामनवमी केलिए निर्धारित रुट को आज के फ्लैग मार्च द्वारा कवर किया गया है। ड्रोन के सहारे नीचे से ऊपर तक निगरानी रखी जायेगी।

