Home Featured मद्य निषेध कानून में हुए नये संशोधनों को लेकर विभाग के आईजी ने एसएसपी एवं आईजी के संग की बैठक।
Featured - मुख्य - April 9, 2022

मद्य निषेध कानून में हुए नये संशोधनों को लेकर विभाग के आईजी ने एसएसपी एवं आईजी के संग की बैठक।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी कानून को प्रमुखता से लागू करने का प्रयास जारी है। इसी को लेकर मद्य निषेध विभाग के आईजी अमृतराज शनिवार को दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने मिथिला क्षेत्र के आईजी ललन मोहन प्रसाद के साथ उनके कार्यालय कक्ष में बैठक की। इस बैठक में दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार भी शामिल थे।

बैठक के सम्बंध में एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मद्य

Advertisement

निषेध विभाग के आईजी के साथ बैठक में मद्य निषेध कानून में किये गए नये संशोधनों पर चर्चा हुई तथा इसे लागू करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्पीडी ट्रायल के संबंध में भी चर्चा हुई। स्पीडी ट्रायल के विषय मे उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया है।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी को पूर्ण सफल बनाने केलिए इन बिंदुओं पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही इनमें जिले में कुछ कमियां भी दिखी जिसे दूर करने का निर्देश भी दिया गया है।

Share