Home Featured स्कूली बच्चों केलिए क्विज, पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।
Featured - मुख्य - April 9, 2022

स्कूली बच्चों केलिए क्विज, पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।

दरभंगा: डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन तथा डॉ. अंबेडकर मॉडल स्कूल, बाजितपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्कूल परिसर में क्विज, पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सीएम कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. विश्वनाथ झा ने कहा कि यदि हम बच्चों को सही शिक्षा व मार्गदर्शन देकर सफल नहीं बनाएंगे तो अगली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि शिक्षित,

Advertisement

कुशल एवं देशभक्त बच्चे राष्ट्र के वास्तविक बुनियाद एवं मानवीय संसाधन हैं।

विषय प्रवेश कराते हुए सीएम कॉलेज के इग्नू समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया ने कहा कि शीघ्र ही सैनिक स्कूल, सिमुलतला स्कूल, आरके मिशन, आर्मी स्कूल व नवोदय आदि विद्यालयों की छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए योग्य शिक्षकों का मार्गदर्शन लिया जाएगा। अंबेडकर युवा केंद्र के अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा न केवल निखरती है, बल्कि उन्हें प्रोत्साहन भी मिलता है।

राजकुमार गणेशन ने बताया कि बच्चों ने पर्यावरण, जनसमस्या, पेड़- पौधे, फूल-पत्तियों व पशु- पक्षियों आदि से संबंधित पेंटिंग बनाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया, जबकि क्विज में भारतीय संस्कृति, डॉ. अंबेडकर, रामनवमी व रमजान से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। विद्यालय की संचालिका डॉ. प्रेम कुमारी के स्वागत एवं संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक उमा शंकर पासवान ने किया।

Share