Home Featured ब्रांडेड कंपनी की नकली दवा बेचने वाले तीन दुकानदार गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - April 9, 2022

ब्रांडेड कंपनी की नकली दवा बेचने वाले तीन दुकानदार गिरफ्तार।

दरभंगा: ब्रांडेड कंपनी की दवा की नकल कर चंद पैसों के लालच में नकली दवा बेचना तीन दुकानदारों को काफी महंगा पड़ा। मामले में लहेरियासराय थाने में एफआईआर दर्ज कराये जाने के बाद छापेमारी के दौरान तीन दुकानों में मौजूद पाए गए दुकानदारों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए दवा व्यवसायियों में मयंक मेडिकल के योगी यादव, वर्षा हेल्थ मेडिसिन के युवराज कुमार और महालक्ष्मी ड्रग एजेंसी के अशोक प्रसाद शामिल हैं। पंजाब के मेसर्स वैष्णवी हे

Advertisement

ल्थकेयर के खिलाफ भी एफआई आर दर्ज कराई गई है। उधर, दवा दुकानों में नकली दवा के धंधे का पर्दाफाश होने से नापाक धंधे में लिप्त कई कारोबारियों के कान खड़े हो गए हैं।

सूत्रों की माने तो बाजार में यह नापाक धंधा अपनी जड़ें जमा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जाए तो कई गड़े मुर्दों को सामने लाया जा सकता है। ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नकली दवा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान को तेज किया जाएगा।

Share