
डीएमसीएच के एआरटी सेंटर द्वारा एकदिवसीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का किया गया आयोजन।
दरभंगा: शनिवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एआरटी सेंटर के तत्वावधान में एकदिवसीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। अल्लपट्टी अवस्थित आईएमए हाॅल में आयोजित इस वर्कशॉप की अध्यक्षता अध्यक्षता डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ हरिशंकर मिश्रा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर अधीक्षक डॉ हरिशंकर मिश्रा, आईएमए के सचिव डॉ आमोद झा एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर अपने संबोधन में डॉ मिश्रा ने कहा कि प्राइवेट प्रैक्टिशनर एचआइवी संभावित मरीजों को सीधे आइसीटीसी भेजना सुनिश्चित करें। आइसीटीसी में संबंधित मरीजों की जांच-पड़ताल होने के बाद

एआरटी केंद्र में समुचित उपचार और दवाइयां दी जाती है। प्राइवेट प्रैक्टिशनर अपने यहां मिलने वाले एचआईवी मरीजों को तुरंत जागरूक करें।
उन्हें संबंधित प्रखंड और जिला स्तर के सरकारी अस्पतालों के आइसीटीसी जाने की सलाह दें। ऐसा करने से एचआइवी को फैलने से रोका जा सकता है। बता दें कि पाॅजिटिव मरीजों को आइसीटीसी द्वारा इलाज के लिए एआरटी केंद्र भेजा जाता है। लेकिन जानकारी के अभाव के कारण ऐसे मरीजों को सीधे एआरटी केंद्र भेज दिया जाता

है। वर्कशाॅप में मेडिसिन विभाग के एचओडी डाॅ.यूसी झा, एआरटी के पूर्व नोडल पदाधिकारी डॉ.बीके सिंह, एआरटी के नोडल पदाधिकारी डॉ.पीके सिन्हा, आईएमए के जिला सचिव डॉ आमोद झा, डॉ. अनामिका सिन्हा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अमीरचंद्र, शंकर दयाल सिंह, सत्यदेव कुमार, कौशल कुमार,सोनू कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे।

