
14 अप्रैल को खरमास खत्म होते ही बजने लगेगी शहनाई, विवाह को लेकर वर एवं कन्या पक्ष ने शुरू की तैयारी।
दरभंगा: 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद 17 अप्रैल से विवाह का शुभ लगन प्रारंभ हो जाएगा। जुलाई तक 35 लग्न निर्धारित किए गए हैं । मई में सबसे अधिक विवाह का लग्न है। इस माह में 12 शुभ लग्न निर्धारित किया गया है जबकि जुलाई माह में सबसे म चार शुभ लग्न है। सौराठ सभा का आरंभ 30 जून को एवं उसका समापन 8 जुलाई को होगा। मैथिल परंपरा के अनुसार सौराठ में वैवाहिक सभा आयोजित की जाएगी। जहां वर पक्ष और कन्या पक्ष

के लोग आपस में मिल बैठकर वैवाहिक संबंध को तय करेंगे। इसी के अनुसार विवाह की तिथि तय होगी और विवाह का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
बताते चलें कि खरमास, चैत मास, पौष एवं भादव मास, चौठ, चतुर्दशी, नवमी, शनि, मंगल आदि दिन में वैवाहिक कार्यक्रम वर्जित किया गया है। वहीं अगहन, माघ, फाल्गुन , वैशाख, जेष्ठ व आषाढ़ महीने में विवाह का लग्न होता है। जेठ माह में यदि कन्या और वर दोनों अपने माता पिता के ज्येष्ठ संतान हैं तो इसमें में भी विवाह वर्जित किया जाता है। इस दौरान विवाह कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।
17 अप्रैल से शुरू हो रही विवाह को लेकर वर एवं कन्या पक्ष तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विवाह भवन, होटल आदि में बुकिंग प्रारंभ हो गई है। पंडालों, मिठाई दुकान आदि के बीच अनुबंध होना शुरू हो गया है।

