
रास्ते पर पानी बहाने के विवाद में युवक की पीट पीट कर हत्या, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: लगता है दरभंगा जिले को किसी की नजर लग गयी है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब किसी लूट या हत्या जैसी बड़ी वारदात की खबर नहीं आती हो। इसी कड़ी में रविवार को रामनवमी के दिन एक युवक की बेरहमी पिटाई कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कमतौल थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में आपसी विवाद में भोला ठाकुर के पुत्र चंदन कुमार भारद्वाज की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिवा। पुलिस पूरे मामले की छनबीन में जुट गयी है। वहीं घटना के कारण

लोगों के आक्रोश को देखते हुए सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचे।
मृतक के भाई राजीव रंजन ठाकुर ने बताया कि उनका बालू सीमेंट का प्रतिष्ठान है। उनका छोटा भाई चंदन सुबह करीब साढ़े आठ नाश्ता लेकर घर से निकला। वहीं दरवाजे के पास गांव के ही उमेश ठाकुर, प्रिंस कुमार भारद्वाज एवं रौशन ठाकुर ने लाठी डंडे से मारकर चंदन को गिरा दिया। आरोपियों के घर की महिलाएं भी घटना में शामिल थी। बेरहमी से पिटाई के कारण चंदन की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना के कारणों के सम्बंध में उन्होंने बताया कि घर के सामने रास्ता का विवाद था। आरोपी पक्ष द्वारा रास्ते पर गन्दा कर दिया जाता था, जिससे मना करने पर वे लोग विवाद करते थे। इस संबंध में कई बार थाना को भी बताया गया। पर पुलिस ने कोई कारवाई नही की। घटना

से एकदिन पहले भी थाना पर सनहा देने गए थे। पर पुलिस ने कुछ नही किया और आज उनके भाई की हत्या हो गयी।
वहीं मामले के सम्बंध ने कमतौल थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना को किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया था। केवल फोन पर सूचना दी गयी थी कि रास्ते पर पानी बहाने को लेकर विवाद है। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को भेजकर जांच करवाया गया था। दोनों आपसी सहमति से मामला सुलझाने को तैयार हो गए थे। आज सुबह 8 बजे मृतक के भाई ने उन्हें गाली गलौज होने की सूचना दी। 15 मिनट के अंदर वे खुद स्थल पर पहुंच गए। तब पता चला कि उक्त युवक की हत्या कर दी गयी है। उन्होंने तुरंत आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। आगे की कारवाई भी की जा रही है।

