Home Featured खूनी रविवार: सुबह और दोपहर में हुई हत्या, रात में मेला घूमने गए युवक को मारा चाकू।
Featured - मुख्य - April 10, 2022

खूनी रविवार: सुबह और दोपहर में हुई हत्या, रात में मेला घूमने गए युवक को मारा चाकू।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: यूं तो इन दिनों शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब दरभंगा में किसी बड़े आपराधिक घटना की खबर नहीं मिलती हो। पर रविवार का दिन जिले केलिए खूनी रविवार का दिन साबित हुआ। सुबह में जहां कमतौल थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर में आपसी विवाद में एक युवक की हत्या हुई, वहीं दोपहर में तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। शाम होते होते घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान विवाद की खबर मिली। वहीं रात होते होते

Advertisement

शहर के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत मशरफ बाजार के निकट मेला घूमने निकले युवक चाकू मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया।

बताया जाता है कि शहर के चुनाभट्ठी मुहल्ले के निवासी राम आशीष साह का 32 वर्षीय पुत्र रिक्की साह अपने बच्चे के साथ मेला घूमने निकला था। इसी दौरान नगर थानाक्षेत्र के मशरफ बाजार के निकट अपराधियों ने पेट में चाकू मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया।

Advertisement

वह वहीं गिर पड़ा। बच्चे के शोर मचाने पर लोग आये और परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी गयी। घायल युवक को तुरंत डीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गम्भीर बतायी जाती है।

घायल युवक के परिजनों ने बताया कि मुहल्ले के ही गोलू साह से बहुत पहले किसी बात को लेकर रिक्की का झगड़ा हुआ था। उसी का बदला गोलू ने लिया। करीब साल भर पहले मामूली हाथापाई हुई थी। उसी का बदला आज उसने लिया है।

पूरे मामले पर फिलहाल पुलिस का पक्ष प्राप्त नही हो सका है।

Share