Home Featured शराब लदी पिकअप के साथ एक गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - April 10, 2022

शराब लदी पिकअप के साथ एक गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के भालपट्टी ओपी की पुलिस ने शनिवार की देर रात एनएच 27 पर जानकीनगर पुल के पास एक शराब लदी पिकअप वैन को पकड़ा। पिकअप से पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के 750 एमएल के कुल 89 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। शराब पिकअप के ढाला में एस्बेस्टस के नीचे छुपाकर रखी गई थी।

पुलिस ने एक तस्कर को खदेड़कर पकड़ लिया। एक अन्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग गया। पकड़ाए तस्कर की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है। उसने भागने वाले साथी का नाम विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिवान चौक निवासी मुकेश कुमार महतो बताया है। जांच में पिकअप का नंबर प्लेट आगे-पीछे अलग-अलग पाया गया। एक तरफ बंगाल का व दूसरी तरफ बिहार नंबर

Advertisement

था। पकड़ाए तस्कर ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि शराब की खेप पश्चिम बंगाल से लाई जा रही थी। शराब को समस्तीपुर ले जाना था। समस्तीपुर में जिसे शराब देना था उसकी जानकारी मुकेश कुमार को ही थी।

ओपी प्रभारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि शराब की खेप आने की सूचना पर जानकीनगर के पास सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शराब लदी पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही उसमें से दो लोग भागने लगे। एक को खदेड़कर पकड़ा गया।

Share