Home Featured सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ ने किया नाकाम।
Featured - मुख्य - April 10, 2022

सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ ने किया नाकाम।

दरभंगा: रामनवमी को लेकर पुलिस की चुस्त दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था का बड़ा परिणाम देखने को मिला जब जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ेब गांव में रविवार की शाम सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया।

बताया जाता है कि कुमरौल गांव के नवयुवक रामनवमी के मौके पर जुलूस निकालना चाहते थे। प्रशासन तथा पुलिस ने जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी थी। उन्हें समझाया गया कि निर्धारित रुट से ही

Advertisement

जुलूस निकाला जाए। गांव के लोगों को समझा बुझाकर मना लिया। कुमरौल के ग्रामीण गांव में ही अष्टयाम कीर्तन कर रहे हैं।

इसी बीच घनश्यामपुर गांव के कुछ युवक नारेबाजी करते हुए बुढ़ेब गांव से होकर कुमरौल गये। वापसी में दो गुटों के बीच भिड़ंत की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके की नजाकत को देखते ही पुलिस ने उन युवकों को दूसरी सड़क से घनश्यामपुर भेज दिया। घनश्यामपुर चौक पर पहुंचते ही आक्रोशित युवक प्रशासन तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच चौक पर सब्जी एक दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस हरकत में आयी और मामला खत्म हो गया। हालांकि स्थिति पुनः न बिगड़े, इसको लेकर तत्काल पुलिस बलों की तैनाती उस इलाके में कर दी गयी।

Share