
जिले में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का त्योहार, निकाली गयी आकर्षक झांकिया।
दरभंगा: रामनवमी का त्योहार रविवार को जिलेभर में हर्ष और उल्लास से मनाया गया। कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद इस साल कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी।
शहर में जिला रामनवमी समिति की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। व्यायामशाला और अखाड़ों में शामिल लोगों ने शारीरिक प्रदर्शन

किया और झांकियां निकाली। इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर उन पर पुष्प वर्षा भी की गयी। जगह-जगह ठंडा पानी, शरबत, लस्सी आदि की व्यवस्था थी।
शहर में झांकी में भाग ले रहे लोगों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। पदयात्रा में चल रहे लोगों में किसी को किसी भी तरह का जख्म होने पर उनके प्राथमिक उपचार के लिए यह व्यवस्था की गयी है।
आकर्षक झांकिया निकालने के साथ साथ देर रात तक विभिन्न अखाड़ों के युवकों द्वारा करतब भी दिखाया गया। अपने अपने हुनर का प्रदर्शन खूब किया गया।

