Home Featured हंगामा करने से रोका तो मोबाइल दुकान और दुकानदार पर कर दिया हमला।
Featured - मुख्य - April 10, 2022

हंगामा करने से रोका तो मोबाइल दुकान और दुकानदार पर कर दिया हमला।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के दरभंगा टावर के निकट देर रात एक मोबाइल दुकानदार को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। घायल दुकानदार का इलाज डीएमसीएच में किया गया।

इस संबंध में पीड़ित राजकुमार प्रसाद ने बताया कि टॉवर चौक पर ही मूसा शाह मार्केट में उनकी मोबाइल जंक्शन नाम की दुकान है। जुलूस के दौरान वहां झगड़ा एवं हंगामा कर रहे कुछ लोगों को उन्होंने ऐसा करने से मना किया और वहां से हटा दिया।

कुछ देर बाद करीब 8-10 की संख्या में लाठी, डंडे, फरसा, तलवार आदि से लैस लोग वहां पहुंचकर उनके मोबाइल दुकान के बोर्ड आदि

Advertisement

को तोड़ने लगे। रोकने पर उनके ऊपर भी जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। इसी हमले में वे घायल हो गए।

घायल दुकानदार राजकुमार प्रसाद ने बताया कि हमलावरों में दो व्यक्ति भगत सिंह चौक के पास के ही थे जिन्हें वे पहचानते हैं। उनमें हनुमान कसेरा और उनका बेटा विक्रम कुमार शामिल था।

साथ ही उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान सामने आ सकती है।

Share