Home Featured रामनवमी के अवसर पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।
Featured - मुख्य - April 10, 2022

रामनवमी के अवसर पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: रविवार को रामनवमी के अवसर पर बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के उघड़ा गांव में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ० एनके सुमन के नेतृत्व में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में करीब 106 रोगियों का चिकित्सा परीक्षण एवं परमर्श दिया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ० एएन जयसवाल, डॉ० एनके सुमन, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ नूतन राय, अर्थों के डॉ० राम सागर पंडित, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ० गायत्री ने अपने टीम के साथ मौजूद हो कर लोगों को चिकित्सा सहायता दी।

Advertisement

इस दौरान चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ० एनके सुमन ने बताया कि नियमित अंतराल पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करते रहते हैं, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो। इलाके में काफी संख्या में गरीब लोग रहते हैं जो अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतते हैं। पैसे के अभाव में समय पर स्वास्थ्य की जांच नहीं कराते हैं और ऐसे में उनकी तबीयत अधिक बिगड़ जाती है। इस प्रकार के कैंप में ऐसे लोग अच्छी संख्या में पहुंचते हैं और स्वास्थ सुविधाओं का लाभ लेते हैं।

इस दौरान एमआर मिर्गेंद्र ठाकुर, सुजीत तिवारी, सुभाष झा, रविकांत आदि ने अपने स्तर से लोगों को मुफ्त दवाई भी भेंट की।

Share