
14 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।
दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय कक्ष में 14 मई 2022 (शनिवार) को होने वाले दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जावेद आलम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। इसमें ग्राम कचहरी के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ग्राम कचहरी के एक महत्वपूर्ण स्टेकहोल्डर हैं।
श्री आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत सारे ऐसे अपराध हैं, जो केवल ग्राम कचहरी के माध्यम से समाधान किया

जा सकता है। उन्होंने कहा है कि 14 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कर विवादों का निपटारा दोनों पक्षों के आपसी सहमति से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के माध्यम से मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा, जिसमें जो जहां से संबंधित मामले होंगे वहां से कॉउंसलिंग करा सकते हैं। इसमें बैंक के माध्यम से स्थानीय अदालत जहां केस दर्ज हो या ग्राम कचहरी के माध्यम से काउंसलिंग कराया जा सकता है। लंबित मामलों का निष्पादन जल्द राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जाता है, जिसकी सफलता के लिए बैठकों की तैयारी चल रही है।

