Home Featured नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में सुचारु रूप से जलापूर्ति कराने को लेकर बैठक आयोजित।
Featured - मुख्य - April 11, 2022

नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में सुचारु रूप से जलापूर्ति कराने को लेकर बैठक आयोजित।

दरभंगा: समाहरणालय परिसर अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या को लेकर बैठक हुई। बैठक में नगर विधायक श्री संजय सरावगी, महापौर मुन्नी देवी एवं उप महापौर भरत सहनी उपस्थित थे।

बैठक में दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या को लेकर पीएचईडी, बुडको, जिला योजना शाखा एवं नगर निगम के साथ दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के जलापूर्ति समस्या को अविलंब दुरुस्त करने हेतु समीक्षा की गयी एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

Advertisement

पीएचइडी को नगर निगम क्षेत्र के सभी खराब चापाकल को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। साथ ही कहा गया कि जहां भी उनके टंकी है और जहां जहां टंकी के पाइप में लीकेज है वहां तुरंत लिकेज ठीक करवा कर जल आपूर्ति प्रारंभ करें।

नगर विधायक के सुझाव पर नगर निगम एवं पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि शहरी क्षेत्र में जहां भी चापाकल खराब है और जो बनने लायक नहीं है। वहां पीएचईडी द्वारा चापाकल गारा जाएगा, राशि नगर निगम उपलब्ध कराएगी। उडको द्वारा

Advertisement

नल जल योजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के कुल 10 वार्डों में लगाए गए पाइप को दुरुस्त कर तुरंत पानी चालू करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा दरभंगा शहरी क्षेत्र के सभी 48 वार्डों में एक एक समरसेबल संस्थापित करवाया गया है। एक-एक समरसेबल और संस्थापित करवाना है। नगर विधायक के सुझाव पर इस काम को करने हेतु पीएचईडी को अधिकृत किया गया।  नगर निगम द्वारा राशि

Advertisement

उपलब्ध करायी जाएगी और समरसेबल लगाने का काम पीएचईडी करेगी।

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों को दरभंगा शहरी क्षेत्र के किसी भी वार्ड में यदि जलापूर्ति की समस्या है, तो उसे दूर करते हुए अविलंब जलापूर्ति चालू करने का निर्देश दिया गया। वहीं नगर निगम को अपने नालियों को देखवा लेने का निर्देश दिया गया जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं नाली जाम है तो उसे अभी ही उड़ाही करा ली जाए। ताकि बरसात आने के समय कोई समस्या ना रहे।

Share