
सांसद ने किया अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं फ़ल का वितरण।
दरभंगा: सांसद डॉ गोपालजी ठाकुर ने भाजपा की ओर से मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत ज्योतिबा फुले दिवस के अवसर पर बहादुरपुर स्थित राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय जाकर बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं फल वितरण किया।
सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले एक भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक व क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। उन्होंने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए अनेक कार्य

किए। सांसद ने कहा कि फुले समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने के प्रबल समर्थक थे। वे समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।
सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि ज्योतिबा फुले का मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है। फुले समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। सांसद ने कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन स्त्रियों को शिक्षा

प्रदान कराने में, स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया। फुले महिलाओं को स्त्री-पुरुष भेदभाव से बचाना चाहते थे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पुणे में बनाई। वह स्त्रियों की तत्कालीन दयनीय स्थिति में सुधार को लेकर दृढ़ निश्चय थे।
सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि ज्योतिबा फुले अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को स्वयं शिक्षा प्रदान किए थे। सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ने कहा कि सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया। जिसका उद्देश्य विधवा विवाह

करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना था।
कार्यक्रम के दौरान सांसद के साथ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीतू कुमारी, जिला कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक मनीनाथ झा, स्थानीय वार्ड पार्षद राजू पासवान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेकानंद पासवान, पूर्व मेयर गौरी पासवान, भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय महतो, भाजपा जिला मंत्री उमेश चौधरी, हरेंद्र झा, दिनेश पासवान, शिक्षकगण नंद कुमार झा, राघवेन्द्र मोहन झा, संजीत कुमार सुमन, गणेश मल्लिक, सुनिल कुमार, विमल कुमार, सुषमा रानी, रविन्द्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहें।

