Home Featured कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित हुई अमानत प्रोग्राम से संबंधित परामर्शदातृ समिति की बैठक।
Featured - मुख्य - April 11, 2022

कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित हुई अमानत प्रोग्राम से संबंधित परामर्शदातृ समिति की बैठक।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह के कार्यालय कक्ष में सोमवार को उनकी अध्यक्षता में विश्वविद्यालय भूगोल विभाग में प्रारंभ की जाने वाली ‘अमानत’ प्रोग्राम से संबंधित परामर्शदातृ समिति की बैठक हुई। इसमें कुलपति ने इस प्रोग्राम को अधिक उपयोगी एवं सार्थक बनाने की बात कही।

इसी सम्बन्ध में उन्होंने छात्रों को सर्टिफिकेट प्रोग्राम (छह माह) के विकल्प की व्यवस्था रखने की बात कही। प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा ने रोजगारपरक अमानत प्रोग्राम की रूपरेखा में कुछ

Advertisement

बिन्दुओं पर सुधार के साथ प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद ने इस प्रोग्राम की व्यवहारिक उपयोगिता को दर्शाते हुए पाठ्यक्रम में प्रायोगिक कक्षाओं पर अधिक बल देने का सुझाव दिया।

परामर्शदातृ समिति की बैठक में भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार, प्रो. एसएन राय (गणित विभाग) विश्वविद्यालय विकास पदाधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनन्द मोहन

Advertisement

मिश्र, आमंत्रित विषय विशेषज्ञ प्रो. विजय प्रसाद सिंह एवं इस प्रोग्राम के समन्वयक डॉ. मनु राज शर्मा आदि उपस्थित थे।

इस प्रोग्राम के विषय में अधिक जानकारी देते हुए भूगोल विभागाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रोग्राम के माध्यम से मिथिला क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भूमि मापन एवं सर्वेक्षण के क्षेत्र में तकनिकी शिक्षा दी जायेगी, जिससे रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। अन्त में भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share