Home Featured शराब की एक बोतल के साथ दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री को किया गया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - April 12, 2022

शराब की एक बोतल के साथ दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री को किया गया गिरफ्तार।

दरभंगा: हवाई अड्डे पर मंगलवार को दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने आए एक यात्री को 375 एमएल की एक बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। सामान की स्क्रीनिंग के दौरान हवाई अड्डे

Advertisement

के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ा। आरोपित की पहचान हरियाणा के गुड़गांव सेक्टर 57 निवासी नीलेश सिंह रावत के रूप में हुई है।

सुरक्षा कर्मियों ने उसे सदर थाने के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि उक्त यात्री बिजनेस के सिलसिले में नेपाल के विराटनगर गया था। वहीं से लौटने के क्रम में एक बोतल शराब लेकर वह फ्लाइट पकड़ने दरभंगा पहुंचा था। थानाध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि आरोपित को जेल भेजा जा रहा है।

Share