
डीएमसीएच की कुव्यवस्था के ख़िलाफ़ किया प्रदर्शन।
दरभंगा: डीएमसीएच में व्याप्त कुव्यवस्था केलिए अधीक्षक को जिम्मेवार ठहराते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (विशेष शाखा-डीएमसीएच) के बैनर तले कर्मियों ने आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
हाथों में तख्तियां लेकर कर्मी जुलूस की शक्ल में अस्पताल परिसर से बेंता और लहेरियासराय टॉवर से गुजरते हुए आयुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वे अपनी मांगों के समर्थन में जमकर

नारेबाजी कर रहे थे। वे अधीक्षक के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगा रहे थे। आयुक्त कार्यालय के सामने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिन्हा ने कहा कि अधीक्षक गलत मंशा से लगातार कर्मियों का तबादला कर रहे हैं। वे कर्मियों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं।
वे मूल रूप से पैथोलॉजी विभाग में पदस्थापित हैं। बावजूद इसके शिक्षण कार्य से कोई मतलब नहीं रखते हैं। उन्होंने अधीक्षक को बर्खास्त करने की मांग की।
मौके पर उदय शंकर सिंह, अजय सह, सूर्यवंश यादव, मो. जमील, लक्ष्मण झा, मो. सदरे आलम, अली अहमद, कंचन कुमारी, पूनम कुमारी आदि थे।

