
बीएड के पूर्व एवं सत्र 2020-22 के छात्र-छात्राओं केलिए कैंपस सैलेक्शन का आयोजन।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय संचालित बीएड रेगुलर विभाग में मंगलवार को बीएड के पूर्व एवं सत्र 2020-22 के छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस सैलेक्शन का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को शिक्षक नियुक्ति में मदद करने के लिए किया गया। कैंपस सैलेक्शन में पहले छात्र-छात्राओं से बहुविकल्पी प्रश्नों की परीक्षा ली गई। बहुविकल्पी परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया। दोनों

प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र-छात्राओं की शिक्षण दक्षता प्रदर्शन लिया गया। इस कैंपस सैलेक्शन में कुल 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चयनित शिक्षकों का परिणाम शीघ्र प्रकाशित करेगा। बीएड रेगुलर के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार मिलन ने कहा कि कैंपस सैलेक्शन के लिए कई विद्यालय विभाग के संपर्क में हैं।

