Home Featured देश और दुनिया में सामाजिक न्याय और सामाजिक जनकल्याण के सबसे बड़े पुरोधा है नरेंद्र मोदी: गोपालजी।
Featured - मुख्य - April 12, 2022

देश और दुनिया में सामाजिक न्याय और सामाजिक जनकल्याण के सबसे बड़े पुरोधा है नरेंद्र मोदी: गोपालजी।

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा मनाए जा रहे 14 दिवसीय “सामाजिक न्याय पखवारा” के तहत मंगलवार को दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल एवं घनश्यामपुर पीएचसी स्थित कोविड टीकाकरण केंद्र का दौरा किया।

इस दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश और दुनिया में सामाजिक न्याय और सामाजिक जनकल्याण के सबसे बड़े पुरोधा है। उन्होंने ने कहा कि इस 14 दिवसीय पखवारा में बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में पिछले आठ साल में मोदी सरकार की सफल सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण की

Advertisement

नीतियां के बारे में आमलोगों के बीच जनजागरण एवं जनचेतना करने का कार्य कर रहे है, ताकि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा जा सके।

सांसद ने कहा कि पूर्व में श्री नड्डा के सेवा ही संगठन और उनके मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान के तहत उनके एक आह्वान पर देश के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर लोगों को मदद पहुंचाने का कार्य किए थे।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम को लॉन्च किए थे। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि आज हम 185.90 करोड़ टीकाकरण के बेमिसाल उपलब्धि को

Advertisement

हासिल कर चुके है। जिसमें से पचास प्रतिशत से अधिक वैक्सीन ग्रामीण इलाकों में देना यह बताता है कि हम तकनीकी रूप से भी काफी सक्षम हो चुके हैं। सांसद ने कहा कि पिछले वर्ष हमने पूरे विश्व को यह एहसास कराया था कि हम अपने अनुसंधान के बदौलत भारतीय नागरिकों को कोरोना जैसी महामारी से रक्षा करने में सक्षम हैं।

सांसद ठाकुर ने कहा कि आज विश्व के कई मंचो पर मोदी सरकार के सबको टीका मुफ्त टीका एवं कोविड मैनेजमेंट तथा वैक्सीनेशन ड्राइव का सराहना किया जा रहा है। ये है बदलते भारत की तस्वीर।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ्य भारत योजना के तहत चौंसठ हजार करोड़ से अधिक रकम से आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर योजना प्रारंभ

Advertisement

किया गया है। जो पूरे देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ताकत देने का कार्य करेगा और भविष्य में आने वाली महामारी से बचाव में काफी सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा इससे अब गांव और ब्लॉक स्तर तक हेल्थ सिस्टम में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता आएगा। इस योजना के तहत आने वाले चार पांच सालों में देश के गांव, ब्लॉक, जिला, रीजनल एवं नेशनल लेवल तक हेल्थ केयर नेटवर्क को सशक्त किया जाएगा

Share