Home Featured विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बुलायी गयी बैठक से गायब रहे अधिकांश थानाध्यक्ष, सबको नोटिस जारी।
Featured - मुख्य - April 13, 2022

विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बुलायी गयी बैठक से गायब रहे अधिकांश थानाध्यक्ष, सबको नोटिस जारी।

दरभंगा: दरभंगा में बढ़ते अपराध को लेकर इनदिनों पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ ही रहे हैं। अब पुलिस की कार्यशैली से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने भी नाराजगी जतायी है और कई थानेदारों को नोटिस भी कर दिया है।

दरअसल, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय कक्ष में 14 मई 2022 (शनिवार) को होने वाले दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दरभंगा जिला अन्तर्गत सभी थानाध्यक्ष को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जावेद आलम द्वारा बैठक बुलायी गयी थी। इस बैठक में कई थानाध्यक्ष अनुपस्थित थे। इस पर श्री

Advertisement

आलम द्वारा कड़ी नाराजगी जतायी गयी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक प्राधिकार के सचिव ने कहा कि लोक अदालत के लिये स्थानीय मामले को थाना अन्तर्गत आईडेंटीफाई किए जाते हैं, उनमें नोटिस निर्गत किया जाता है, नोटिस तामिला कि जवाबदेही थानाध्यक्ष पर होती है, लेकिन आज इस मीटिंग में अधिकांश थानाध्यक्ष उपस्थित नहीं हुए। बैठक से अनुपस्थित थानाध्यक्ष से कारणपृच्छा किया गया।

उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है, इस बात को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया गया है। साथ ही

Advertisement

वैसे सभी थानाध्यक्ष, जो इस बैठक में अनुपस्थित रहे, उन सभी के विरुद्ध नोटिस किया गया है।

सचिव ने बताया कि इस बैठक के लिए अगली तिथि निर्धारित की जाएगी और विभाग के द्वारा इस की जानकारी दे दी जाएगी।

Share