
जिलाधिकारी सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया पंचायतों का भ्रमण व निरीक्षण।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के आदेश के आलोक में बुधवार को जिले के सभी पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रखण्डों के एक एक पंचायत के सभी योजनाओं यथा – नल जल योजना, आंगनवाड़ी केन्द्र, विद्यालय संचालन व्यवस्था, जन वितरण प्रणाली की दुकान, सड़क, पंचायत सरकार भवन, मनरेगा इत्यादि की गहन जाँच की गयी।
उल्लेखनीय है कि जिले के जितने भी प्रखण्ड के वरीय पदाधिकारी है,सभी को एक-एक पंचायत आवंटित किया गया

था। इसके साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भी एक-एक पंचायत आवंटित किया गया।
इस प्रकार जिले में आज सभी योजनाओं की बृहत जाँच की गयी।
वहीं खुद जिलाधिकारी राजीव रौशन भी जिले के जाले प्रखंड के अहियारी दक्षिणी पंचायत के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करने स्वयं पहुँचे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे विद्यालय में पठन पाठन, मिड डे मील, आंगनबाड़ी, नल जल योजना, मनरेगा, क्रॉप कटिंग, पीडीएस आदि हर योजनाओं की गहनता से जांच की।

