
630 लीटर शराब के साथ स्कोर्पियो जप्त, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा में एकतरफ जहां अपराध नियंत्रण के बाहर हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ शराब का कारोबार भी बदस्तूर जारी है। एकबार पुनः उत्पाद विभाग को शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।
उत्पाद विभाग की टीम ने देर रात कई बोरियों में लदे 630 लीटर शराब के साथ एक स्कोर्पियो को जप्त किया है। हालांकि गाड़ी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया कि रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली कि कमतौल की ओर से मब्बी की तरफ एक गाड़ी में नेपाल से शराब लाया जा रहा है। सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने पहुंच कर गहन

चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक स्कोर्पियो को रोकने केलिए इशारा किया तो वह रुका नहीं, बल्कि सड़क से नीचे गाड़ी उतार कर चालक भाग गया। चालक को पकड़ने का प्रयास किया गया। पर वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गाड़ी से कुल 70 पेटी देशी शराब बरामद हुआ, जिसकी मात्रा 630 लीटर है। गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शराब को शहर के चुनाभट्ठी इलाके में पहुंचाने की योजना थी।

