Home Featured लगातार हो रहे विरोध के बाद आखिरकार वापस लिया गया होल्डिंग टैक्स में वृद्धि का निर्णय।
Featured - मुख्य - April 13, 2022

लगातार हो रहे विरोध के बाद आखिरकार वापस लिया गया होल्डिंग टैक्स में वृद्धि का निर्णय।

दरभंगा: लगातार हो रहे विरोध के बाद आखिरकार बुधवार को दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त अखिलेश प्रसाद सिंह ने गत दो अप्रैल को जारी संपत्ति कर निर्धारण वार्षिक किराया मूल्य वृद्धि संबंधी अधिसूचना को विलोपित किए जाने का आदेश निर्गत कर दिया है। नगर आयुक्त के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिली है।

बता दें कि होल्डिंग टैक्स में 22 प्रतिशत की वृद्धि के निर्णय का तेज विरोध हो रहा था। आम लोगों के साथ मेयर और कई पार्षद भी इसका विरोध कर रहे थे। होल्डिंग टैक्स वापस लेने के संबंध में मेयर मुन्नी देवी ने आदेश भी निर्गत कर दिया था। इसके बाद

Advertisement

टैक्स वसूली को लेकर ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। इस दौरान पिछले 12 दिनों से टैक्स वसूली का कार्य भी प्रभावित था। अंतत: नगर निगम प्रशासन ने तेज विरोध को देखते हुए इस आदेश को वापस ले लिया।

Share