
बढ़ती महंगाई के खिलाफ माले ने निकाला विरोध मार्च।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: आसमान छूती महंगाई, पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दाम, खाद्द पदार्थ के बढ़ते मूल्य के खिलाफ भाकपा (माले) के देश व्यापी आह्वान पर बुधवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया।
मार्च पंडासराय माले कार्यालय से निकलकर खाजासराय होते हुए, आदर्श मध्य विद्यालय, कमिश्नरी, लहेरियासराय टावर होते हुए पुन: रोटरी क्लब के पास आकर सभा में तब्दील हो गया।
मार्च का नेतृत्व नगर सचिव सदीक भारती, लोकल सचिव विजय

महासेठ, ऐपवा जिलाध्यक्ष साधना शर्मा, मजदूर नेता राजा पासवान में किया। वहीं सभा की अध्यक्षता माले जिला कमेटी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने की।
सभा को भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता आरके साहनी, नंदलाल ठाकुर, सदीक भारती, देवेन्द्र कुमार, आइसा राज्य सचिव प्रिंस राज आदि ने संबोधित किया

