
जदयू के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित।
दरभंगा: दरभंगा प्रमंडल जदयू व्यावसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक बुधवार को जिला अतिथि गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के दरभंगा जिला (नगर) जदयू जिलाध्यक्ष सुशील कुमार कानोडिया ने की। बैठक में बिहार प्रदेश जदयू व्यावसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल नोपानी भी थे।
श्री नोपानी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा व्यवसायियों के हित में किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 24 अप्रैल को पटना के कर्पूरी सभागार मे भामाशाह जयंती समारोह में प्रमंडल के सभी व्यवसायियों को आमंत्रित किया। जाले के

पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद ने भी विचार रखे। मुख्य जिला प्रवक्ता डॉ. अंजीत चौधरी ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। प्रकोष्ठ के पूर्व महानगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी जिला संगठन प्रभारी सुशील कुमार कानोडिया ने सभी का आभार प्रकट किया।
बैठक में झंझारपुर जिला अध्यक्ष अजय टीवडेवाल, पटना से अवधेश भगत, शिव गुप्ता, राहुल खंडेलवाल, मधुबनी से धर्मेंद्र साह, राजेश प्रसाद, झंझारपुर से शंभू अग्रवाल, समस्तीपुर से धीरू गुप्ता, ओकारनाथ, दरभंगा से प्रमोद शाह, दिलीप मंडल, उमेश राम, सुरेश गुप्ता, अमित शाह, सूरज ठाकुर आदि थे।

