Home Featured सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत अन्न वितरण लाभार्थी धन्यवाद सम्मेलन आयोजित।
Featured - मुख्य - April 13, 2022

सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत अन्न वितरण लाभार्थी धन्यवाद सम्मेलन आयोजित।

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे 14 दिवसीय सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत बुधवार को सांसद डॉ गोपालजी ठाकुर ने अन्न वितरण लाभार्थी धन्यवाद सम्मेलन के तहत बेनीपुर के हनुमाननगर सलहेश स्थान स्थित जन वितरण डीलर महावीर सिंह के यहां लाभार्थियों से संवाद किया।

लाभार्थियों से संवाद में सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अप्रैल 2020 में गरीबों को मुफ्त राशन देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी।

सांसद ने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग 80 करोड़ लाभार्थी को उसके सामान्य कोटे के अलावा प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त राशन मोदी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रति परिवार को दोगुना राशन मिल रहा है। मार्च 2022 तक 759 लाख टन अनाज का वितरण लोगों के बीच किया चुका है। मार्च 2022 से बढ़ाकर सितंबर 2022 कर

Advertisement

दिया गया है। इसके लिए 244 लाख टन अनाज आवंटन को स्वीकृति भी दे दिया गया है। सांसद ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अप्रैल 2020 से लेकर इस साल मार्च तक केंद्र सरकार 2.60 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। इस प्रकार खाद्य सुरक्षा से जुड़ी दुनिया की सबसे बड़ी योजना पर सरकार

सांसद ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से सभी लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाता है।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पिंटू झा, पूर्व प्रमुख मनोज मिश्र, श्याम साहु, विजय ठाकुर गुड्डू, मुनींद्र यादव, रमनजी पासवान, रामसागर ठाकुर, केशव झा, रविकांत पासवान, संजय झा, महावीर सिंह, श्रवण झा, विश्वनाथ पासवान, आलोक महतो, गणेश पासवान, रामविलाश ठाकुर, संतोष झा आदि उपस्थित थे।

Share