
पूरे देश केलिए आदर्श एवं प्रेरणास्रोत है बाबा साहेब का जीवन: डीएम।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्पूर्ण जीवन पूरे देश केलिए एक आदर्श एवं प्रेरणास्रोत है। आजादी की लड़ाई में योगदान के अलावा भारत के संविधान निर्माण में जो उनकी भूमिका है, उसके लिए पूरे देशवासी उनके ऋणी हैं।
उपरोक्त बातें दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहीं। वे अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती समारोह में बतौर

मुख्य अतिथि मौजूद थे। समारोह का आयोजन लहेरियासराय अवस्थित अंबेडकर पार्क में किया गया था।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर लोगों से बाबासाहेब द्वारा बनाये गए संविधान का पालन करते हुए देश को आगे ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए हम सभी अपने देश, राज्य, परिवार और जिला को आगे ले जाएं।
इससे पूर्व उन्होंने उपस्थित अतिथियों के संग पार्क में मौजूद बाबासाहेब की आदमकद प्रतिमा एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष डॉ हरेंद्र कुमार एवं संचालन जिलासचिव राजकुमार पासवान ने किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप रंजन, अजय कुमार महतो, सुशील पासवान, मोहन पासवान, कुशेश्वर राम, कृष्ण कुमार पासवान, शैलेन्द्र पासवान, डॉ सूरज कुमार, राजीव कुमार, गोपाल पासवान, महेश यादव, श्याम पासवान, कमला देवी, जीवछ पासवान, जयनारायण पासवान, जितेंद्र पासवान एवं बलराम राम आदि ने भी अपने विचार रखे।

